फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: परखम में आरएसएस का कार्यकर्ता विकास वर्ग 28 से

विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता विकास वर्ग के लिए भूमि पूजन करते पदा​धिकारी
विज्ञापन
मथुरा। 28 मई से 18 जून तक दीनदयाल गो विज्ञान अनुसंधान केंद्र परखम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिमी उत्तर क्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग कार्यक्रम होगा। 20 दिन तक चलने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए बुधवार को अनुसंधान केंद्र में हवन और भूमिपूजन हुआ।
विज्ञापन


कार्यकर्ता प्रचार प्रमुख अजय सर्राफ ने बताया कि गाय के गोबर से बनाई गई यज्ञशाला में यजमान जगमोहन पाठक, अखिल भारतीय अधिकारी डॉ. दिनेश, अजीत महापात्रा, महेंद्र, धनीराम, वर्ग प्रबंध प्रमुख शिव कुमार, दीनदयाल धाम के निदेशक सोनपाल, दिनेश लवानियां, डॉ. संजय, डॉ. कमल कौशिक, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह आदि ने आहुति दी।

प्रचार प्रमुख ने बताया कि कार्यकर्ता विकास वर्ग में मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को शारीरिक, बौद्धिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि 100 के करीब शिक्षक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें