फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हिंदू राष्ट्र के लिए पंच परिवर्तन के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाएगा संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक के अंतिम दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में कोर कमेटी के पदाधिकारियों ने मंथन किया। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों ने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए पंच परिवर्तन के सिद्धांत को लेकर नई रचना करने के साथ ही इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए नई नियुक्तियां करने पर जोर दिया। संगठन एवं शाखाओं के विस्तार को लेकर कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।
विज्ञापन

केशवधाम में शुक्रवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में सुबह 9 बजे प्रथम सत्र की बैठक हुई। इसमें सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले एवं सह-सरकार्यवाह डाॅक्टर कृष्ण गोपाल, मनमोहन वैद्य, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, अतुल लिमये, आलोक कुमार आदि से शामिल हुए। बैठक में देश को हिंदू राष्ट्र, विदेशों में हिंदुओं पर हमले, देश के कई राज्यों में भारतीय संस्कृति का क्षरण रोेकने पर मंथन किया गया। संघ प्रमुख ने संगठन के देशभर में विस्तार के साथ ही संघ की शाखाओं की संख्या बढ़ाने और उन क्षेत्रों में इसका विस्तार करने पर बल दिया जहां अभी तक शाखा नहीं लग रही हैं।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने समाज में पंच परिवर्तन का आह्वान किया है ताकि अनुशासन एवं देशभक्ति से ओतप्रोत युवा वर्ग अनुशासित होकर अपने देश को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने पंच परिवर्तन को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने पर जोर दिया। पंच परिवर्तन में स्व का बोध स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन हैं।
विज्ञापन

सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि पंच परिवर्तन समग्र समाज की आवश्यकता है। इन विषयों को परिवार एवं संघ की शाखाओं के तक पहुंचाना होगा। इसके लिए संघ बस्ती एवं प्रखंड स्तर पर नई संरचना करने जा रहा है। इसके लिए नई नियुक्ति करेगा। उधर देशभर से आए प्रांत प्रचारक अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो गये।

-

संघ प्रमुख आज चंद्रोदय मंदिर एवं सुदामा कुटी जाएंगे
संघ प्रमुख मोहन भागवत शनिवार सुबह 9 बजे केशवधाम से छटीकरा मार्ग स्थित श्रीचंद्रोदय मंदिर के लिए रवाना होंगे। यहां वह चंद्रोदय मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद स्कूलाें के लिए मिड डे मील बनाने वाली आधुनिक रसोई देखेंगे और मंदिर के पदाधिकारियों से मिलने के बाद लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुन: केशवधाम पहुंचेंगे। केशव धाम में विश्राम के बाद वह शाम चार बजे सुदामा कुटी पहुंचकर शताब्दी समारोह का शुभारंभ करेंगे। यहां दो घंटे संत महंतों के बीच रहने के बाद सुदामा कुटी से छह बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें