फोटो-
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने देवोत्थान एकादशी पर डैंपियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क पर सेवा शिविर लगाया गया।दीनदयाल नगर द्वारा पंचकोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा की गई। 19 और 20 नवंबर तक परिक्रमार्थियों को दवाइयां, पेठा, पानी और आलू के चिप्स वितरित किए गए। शिविर का उद्घाटन आगरा संभाग के संघचालक राजकुमार और नगर संघचालक ब्रजेश ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचार प्रमुख विजय, विभाग सेवा प्रमुख जगदीश, महानगर कार्यवाह ओम, महानगर प्रचारक सचिन, भुवन भूषण, राजकुमार, नगर कार्यवाह गौरव, नगर सह कार्यवाह दिलीप, व्यवस्था प्रमुख जुगल और रमन आदि मौजूद रहे। संवाद