फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे सुदामा कुटी के शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीनाभा पीठ सुदामा कुटी में शनिवार से जगद्गुरु रामानंदाचार्य महाराज का 726वां जयंती महोत्सव एवं सुदामा कुटी के संस्थापक महंत सुदामा दास महाराज के वृंदावन आगमन का शताब्दी महोत्सव विभिन्न धार्मिक आयोजनों के मध्य मनाया जाएगा। शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्म भूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के सानिध्य में संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इसमें देश के गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित चार राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। नगर शोभायात्रा में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को महंत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने बताया कि महोत्सव में गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान एवं दिल्ली की मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है। कलश यात्रा से शुभारंभ होने वाले शताब्दी महोत्सव में संत सम्मेलन में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, यमुना एवं गाय की दुदर्शा, देश की अखंडता एवं एकता पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक स्थल में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए विशाल पंडाल तैयार किया गया है। महोत्सव के 11 दिन 108 हवन कुंडों में यज्ञ विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ किया जाएगा। इसके लिए यज्ञ शाला बनाई गई है। हवन के लिए आम एवं चंदन की लकड़ी, गाय का घी मंगाया गया है।
10 जनवरी से 21 जनवरी तक कार्यक्रम होंगे। शताब्दी महोत्सव में 9 जनवरी को कलश यात्रा सहित यमुना पूजन, जल आनयन, 10 जनवरी को नगर भ्रमण शोभायात्रा, हेलीकॉप्टर द्वारा पुष्पवर्षा, संत सम्मेलन, 10 से 20 जनवरी तक अखंड श्रीहरिनाम संकीर्तन, फूल बंगला दर्शन, श्रीरासलीला, 11 से 20 जनवरी 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ, प्रवचन, आध्यात्मिक कथा सत्र 20 जनवरी को यमुना चुनरी मनोरथ, श्रीरजत तुलादान महोत्सव, 21 जनवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें