फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अपने अंदर पैदा करें राष्ट्र निर्माण का भाव’

Mon, 25 Jan 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगला अक्खा के बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के ब्रज प्रांत के समन्वय प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र निर्माण का पाठ पढ़ाया और देश के लिए समर्पित रहने की बात कही।
विज्ञापन


सुबह के सत्र को संबोधित करते हुए सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि हम भारतवासी अपने अंदर राष्ट्र निर्माण का भाव पैदा करें और हिंदुत्व को मजबूत करते हुए मतान्तरण को रोकें। उन्होंने आरएसएस के सभी अनुषांगिक संगठनों से पूर्ण रूप से समन्वय बनाने की बात कही। भविष्य की चुनौतियों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की हिदायत दी।

इससे पहले सह प्रांत कार्यवाहक राजकुमार ने विद्यालय के चेयरमैन सुरेश सिंह का व्यवस्थाओं के लिए आभार जताया और सभी स्वयंसेवकों से उनका परिचय कराया। शिविर में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी सांसद बाबूलाल, पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग, अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, पूर्व सांसद तेजवीर सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, सौंख चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, जिला महामंत्री देवेंद्र शर्मा, ज्ञानेंद्र राणा, संजय लवानियां, मथुरा चेयरमैन मनीषा गुप्ता, वृंदावन चेयरमैन मुकेश गौतम, जीतेंद्र फौजदार आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें