फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: राधारानी के भक्त ध्यान दें, बरसाना में पांच दिन बंद रहेगा रोपवे; जानें कब से होगा संचालन

Sat, 31 Jan 2026 10:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

राधारानी के दर्शन के लिए मथुरा के बरसाना पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बरसाना में पांच दिन के लिए रोपवे को बंद कर दिया गया है। ऐसे में दर्शन के लिए आने वाले बच्चों और बुजुर्गों को दिक्कत हो सकती है।
विज्ञापन
बरसाना रोपवे। स्रोत कंपनी - फोटो : mathura
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना में राधारानी के दर्शन की राह पर बार-बार ताले लगने से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। श्रीधाम बरसाना में संचालित राधारानी रोपवे को रविवार से बृहस्पतिवार (1 से 5 फरवरी) तक बंद रखने की घोषणा की गई है। इस बार बंदी का कारण वार्षिक रख रखाव बताया गया है। संचालन से अब तक छह से ज्यादा बार अलग-अलग कारणों से रोपवे को बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार वार्षिक रखरखाव के कारण रोपवे को बंद किया गया है। हालांकि रोपवे प्रबंधन की ओर से इसको लेकर कोई भी सार्वजनिक सूचना नहीं दी गई है। लोगों का कहना है कि हर बार यही होता है। अलग-अलग कारणों का हवाला देते हुए सुविधा को बंद कर दिया जाता है। लोग जब मौके पर पहुंचते है तो संचालन न होने की बात पता चलती है। 

दूर दराज से आने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे रोपवे की सुविधा पर भरोसा कर अपनी यात्रा की योजना बनाते हैं, लेकिन उन्हें फिर निराशा हाथ लगती है। पूर्व में ट्राली का ब्रेक सिस्टम फेल होने जैसी गंभीर तकनीकी घटना भी हो चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं। अभी भी रोपवे प्रबंधन की ओर से कार्यालय के बाहर एक सूचना का पर्चा चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें