फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 46 सरकारी भवनों पर होगी रुफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के 39 तालाबों का फिर से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके साथ शासकीय और अर्द्धशासकीय भवनों पर 46 रुफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना भी की जाएगी। इसको लेकर लघु सिंचाई विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

राजीव भवन स्थित सभागार में जिला स्तरीय तकनीकी समन्वय समिति की बैठक सीडीओ मनीष मीना की अध्यक्षता में हुई। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता बलवीर सिंह ने विभिन्न योजनाओं संबंंधी रिपोर्ट सौंपी। सीडीओ के समक्ष सौंपी रिपोर्ट पर विचार-विमर्श किया गया। योजनाओं के तकनीकी, पर्यावरणीय, सामाजिक पहलुओं का परीक्षण कर अनुमोदन प्रदान किया है। इसमें जनपद के 39 तालाबों का जीर्णोद्धार, शासकीय और अर्द्धशासकीय भवनों पर 46 रुफटॉप रेनवाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना कराया जाना शामिल है।
87 कुओं के जीर्णोद्धार के साथ ही 2 चेकडैम का भी निर्माण किया जाएगा। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार सिंह, जल निगम के सहायक अभियंता राजीव कुमार सिंह, उद्यान विभाग के सहायक उप निरीक्षक आदर्श कुमार और उप निदेशक कृषि बसंत कुमार दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें