फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दंपती से चेन और नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। थाना मगोर्रा क्षेत्र में रविवार की दोपहर भरतपुर मार्ग पर कार सवार दंपती से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन और 25 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन

भरतपुर निवासी सौरभ भारद्वाज रविवार को पत्नी मितेश व बच्चों के साथ कार में बैठकर फरीदाबाद से घर जा रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे मथुरा-भरतपुर मार्ग स्थित गांव मकेहरा के समीप कार सवार दंपती सिंघाड़े खरीदने के लिए रुके तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और सौरभ की कनपटी पर तमंचा तान दिया और मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद बदमाश सोने की चेन और पर्स में रखे पच्चीस हजार रुपये छीन कर मथुरा की ओर भाग गए। सूचना पर थाना मगोर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी शशिप्रकाश शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें