फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश और ओलावृष्टि से मौसम हुआ सर्द

विज्ञापन
मथुरा। सुरीर क्षेत्र में ओलों के साथ बारिश हुई। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। रविवार की शाम मौसम बदल गया। जिले भर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। तेज हवाएं चलने लगीं। इससे लोगों को सर्दी का अहसास हो गया है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रविवार को शाम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही हवाएं चल रही थीं और सूर्य देवता भी बादलों के बीच आ रहे थे। दोपहर मौसम ने करवट ली है। शाम को मौसम का मिजाज बिगड़ गया। हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान ठंडी हवाएं चलीं। इस दौरान तापमान में और भी गिरावट आ गई। जनपद में कई जगह बारिश के साथ ओले भी गिरे। बरसाना में कई जगह बारिश के साथ ओले पड़े। करीब एक घंटे तक बारिश हुई। वहीं, सुरीर में भी बारिश के साथ जमकर ओले गिरे। चौमुहां में हल्की बारिश हुई। वृृंदावन और मथुरा में भी बारिश से लोगों को सर्दी का अहसास हो गया।
सुरीर में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों ने आलू और सरसों एवं गेहूं की फसल को नुकसान होने की आशंका जताई है। राया में हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं। टैंटीगांव में तेज बारिश से लोग बचते दिखे। सौंख और गोवर्धन में भी बारिश से लोगों ने सर्दी का अहसास किया। फरह में तेज बारिश हुई। छाता के साथ राल और राधाकुंड में भी बारिश हुई है। बलदेव में बारिश के कारण गोवर्धन पूजा करने वाले भक्तों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें