फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पीएम के आगमन से रोडवेज को 9 लाख का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पीएम नरेंद्र मोदी के जनपद आगमन पर मथुरा डिपो को एक दिन में करीब 9 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। यातायात डायवर्जन होने की वजह से कई बसें अड्डे पर खड़ी रह गईं। उनका संचालन नहीं हो पाया। घाटा देखकर विभागीय अधिकारी परेशान हैं।
विज्ञापन



पीएम के आगमन पर रोडवेज बसों का संचालन एक दिन के लिए बुरी तरह प्रभावित रहा। नए, पुराने और आईएसबीटी बस अड्डे से गिनी चुनी बसों का ही संचालन हो पाया। आम दिनों में तीनों बस अड्डों से डिपो की 100 से भी ज्यादा बसों का संचालन किया जाता है। बीते बृहस्पतिवार को ऐसा नहीं हो पाया। जगह-जगह रूट डायवर्जन होने की वजह से सुबह 11 बजे तक कम संख्या में बसें, सवारियां लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुईं।

इसके बाद पुराने बस अड्डे से तो देर शाम तक बसों का संचालन नहीं हुआ। नए बस अड्डे पर भी ऐसे ही हालात रहे। इसका पूरा असर रोडवेज की आमदनी पर पड़ा। आम दिनों में होने वाली करीब 26 लाख की आमदनी घटकर 17 लाख ही रह गई। वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि सभी बसों का संचालन न हो पाने की वजह से करीब 9 लाख रुपये का घाटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें