फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गांव से शहर तक रोडवेज ने शुरू की आठ नए रूटों पर बस सेवा

विज्ञापन
मथुरा। मथुरा नए बस स्टैंड से राया जाने के लिए रोजवेज बस में सवार होती सवारी।  - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल की है। अब आठ ग्रामीण रूटों पर सीधे बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इन बसों का संचालन नए बस स्टैंड और आईएसबीटी से किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि इन रूटों पर बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। छाता, नौहझील, गोवर्धन, राया और चौमुहां ब्लॉक के कई गांवों को इन बस सेवाओं से जोड़ा गया है। कस्बा और गांव क्षेत्रों के लोगों को परिवहन की सेवा नहीं मिल पा रही थी, इसके लिए कई बार जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों को रोडवेज की बस सेवा से जोड़ने की मांग भी की थी। अब गांव के लोगों को बस सेवा देने के लिए परिवहन निगम ने पहल की है।
परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि बसें तय समय पर संचालित होंगी और किराया भी सामान्य रखा गया है। इसके चलते अब गांव से शहर तक पहुंचना और आसान हो जाएगा। नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि नई बसें ग्रामीण क्षेत्र के रूटों पर संचालित होने लगी हैं। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें