मथुरा। नए बस स्टैंड पर खड़ी बस। संवाद
- फोटो : mathura
मथुरा। चित्रकूट और जयपुर के लिए रोडवेज डिपो ने नई बस सेवा शुरू की है। परिवहन निगम के अधिकारियों से लगातार यात्री बस सेवा को शुरू करने की मांग उठा रहे थे। ऐसे में अब निगम ने दोनों शहरों के लिए एक-एक बस का संचालन शुरू कर दिया है।
नए बस स्टैंड के स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे चित्रकूट के लिए सेवा शुरू हो गई है। यह बस कानपुर होते हुए सीधे चित्रकूट जाएगी। उन्होंने बताया कि चित्रकूट के लिए बस सेवा शुरू करने के लिए कई बार यात्रियों ने पत्र लिखकर मांग की थी। परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों से इस रूट पर बस संचालित करने की अनुमति मिल गई है।
उन्होंने बताया कि जयपुर जाने वाले यात्रियों की भी दोपहर में बस संचालन करने की मांग थी, इसके बाद दोपहर 1 बजे प्रतिदिन जयपुर के लिए बस सेवा शुरू हो गई है। इन दो रूटों पर बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि चित्रकूट और जयपुर के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। अब यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।