फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर पलटी रोडवेज बस, छह यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। आगरा से दिल्ली की ओर जाती हरियाणा रोडवेज की बस हाईवे पर रैपुराजाट के निकट बेकाबू होकर पलट गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। लोगों की चीख-पुकार की आवाजें सुनकर हाईवे से गुजरते वाहन रुक गए और लोग देखने के लिए इकट्ठे हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

आगरा से दिल्ली की तरफ जाती हरियाणा रोडवेज की बस मंगलवार देर रात करीब 1 बजे थाना फरह के रैपुराजाट पुलिस चौकी के पास पलट गई। बस पलटने के साथ ही उसमें सवार लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम लग गया।
बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस की सहायता से दुर्घटना में घायल रागिनी (18) पत्नी बबलू निवासी मकरंदपुर औरैया, प्रभाती (55) निवासी बुद्धबिहार, हर्षपार्क नई दिल्ली, दिवारीलाल (45) निवासी दौदापुर भागदाबाद फर्रुखाबाद और रितु (22) पत्नी नीलू निवासी चमकारी शहर कोतवाली एटा को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से परिजन अन्यत्र ले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में फरह थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि संभवत: चालक कोे झपकी लगने से यह दुर्घटना हुई है। इसमें कुछ अन्य लोग भी घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें