फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत, परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल

Wed, 17 Dec 2025 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में जयपुर-बरेली हाईवे पर बुधवार को रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर बरेली हाइवे मार्ग पर हाथरस परिवहन डिपो की बस और टैंकर में भिड़ंत होने के दौरान परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मथुरा से हाथरस डिपो की बस सवारियां भरकर बरेली जा रही थी। बस कोयल कट से नीचे उतार रही थी, तभी कोलतार से भरे टैंकर से भिड़ंत  हो गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर हाइवे प्रभारी राजेश यादव,  इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार पहुंच गए।

घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में बस परिचालक नवीन उपाध्याय निवासी सीरिया की बस में फंस गया, जिसे बमुश्किल बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक औऱ टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अन्य वाहनों से बस की सवारियों को अपने गंतव्य को पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें