फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क निर्माण से होलीगेट पर लग रहा जाम

विज्ञापन
होली गेट पर जाम में फंसे लोग। 
विज्ञापन
मथुरा। होलीगेट से पुराने बस स्टैंंड के निकट अंडरपास तक मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होने से एक लाइन बंद कर दी है। इससे स्थानीय व्यापारियों के साथ राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शुक्रवार को लोगों को घंटों तक जाम में जूझना पड़ा। भारतीय किसान यूनियन सुनील (भाकियूसु) के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके जल्द मार्ग निर्माण की मांग की। कार्रवाई से चेते ठेकेदार ने शुक्रवार रात से निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

भाकियूसु के पदाधिकारी पवन चतुर्वेदी ने कहा कि कार्यदायी संस्था ने 10 दिन पहले मार्ग को उखाड़कर डाल दिया। इससे राहगीरों के साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वाहनों के आवागमन से मार्ग पर धूल नजर आती है। सड़क पर पड़ी टूटी बजरी और सीमेंट के पाइप यातायात से बाधित हो रहा है, जिससे रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। होलीगेट चौराहे पर दिनभर ई-रिक्शा वालों का जमावड़ा रहता है। इससे यातायात व्यवस्था बाधित हो रही है। प्रदर्शन के दौरान नरोत्तम लाल पाराशर, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, शेखर सैनी, जल सिंह, चित्र सेन मौर्य और राजू सैनी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें