फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आरएम और सीडीओ ने किया आईएसबीटी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और सीडीओ ने मंगलवार को आईएसबीटी का निरीक्षण किया। दोनों अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद पराग डेयरी वाली जमीन प्राप्त करने पर विचार-विमर्श भी किया।
विज्ञापन

मंगलवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल और सीडीओ मनीष मीना दल बल के साथ आईएसबीटी पहुंचे। यहां उन्होंने आईएसबीटी का निरीक्षण किया। इसके साथ ही आईएसबीटी के सफल संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाली पराग डेयरी की जमीन की खरीद के लिए सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी संपर्क किया। निगम अधिकारियों के अनुसार सीडीओ के नेतृत्व में बुधवार को राजीव भवन स्थित कार्यालय में पराग डेयरी की जमीन की खरीद को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। संभवत: पराग डेयरी की जमीन खरीद का फैसला बुधवार को हो सकता है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें