चौमुंहा। थाना जैंत क्षेत्र राजमार्ग स्थित कृष्णा वैली के सामने बाइक सवारों को किसी वाहन ने टक्कर मार। हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक व उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
मंगलवार को दोपहर थाना बरसाना के गांव सांखी निवासी योगेश पुत्र वीरपाल, मां वसंती, बहन अंजली व भांजी वंशिका (3वर्ष) को लेकर बाइक से थाना फरह के गांव यौरा से अपने गांव आ रहा था। थाना जैंत क्षेत्र के हाइवे स्थित कृष्णा प्लाजा के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बसंती (45 वर्ष) व अंजली (16 वर्ष) की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार योगेश व भांजी वंशिका गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद