फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कार्यालय से चल रहा खनन-पोस्टिंग का कारोबार: जयंत

Mon, 14 Sep 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे चौधरी अजित सिंह की मौजूदगी में उनके पुत्र पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने भी सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज के मैदान पर माया-मुलायम पर शब्द बाण चलाए। उन्होंने प्रदेश की वर्तमान बदहाली के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर सीधे निशाना साधा।
विज्ञापन


कानून व्यवस्था पर प्रदेश सरकार को घेरते हुए रालोद के राष्ट्रीय महासिचव जयंत चौधरी बोले कि अरे, दरोगा भी पैसा देकर पोस्टिंग करा रहा है तो वर्दी का सम्मान कैसे करेगा। इसमें दोष दरोगा का नहीं, मुख्यमंत्री का है। लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय और आवास से खनन माफिया और पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है। फिर कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी।

उन्होंने कहा कि अब नारा दिया जा रहा है, पूरे हुए वायदे अब नए इरादे। कौन से वायदे पूरे हो गए। मुख्यमंत्री ने खुद मांट में कहा था कि यहां एयरपोर्ट बनेगा, धनगरों को प्रमाणपत्र मिलेंगे। बन गया एयरपोर्ट, मिल गए प्रमाणपत्र।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि लेखपाल के लिए कितनी कीमत चल रही है, जवाब मिला 15 लाख। इनका तो खुला खेल है। ये सरकार चंद चहेतों के लिए काम करती है। सरकार के काम को लेकर मुलायम के गुस्सा होने पर कभी अखिलेश चुप्पी साध लेते हैं तो कभी चाचा डांट लगा देते हैं। कभी खुद अखिलेश अफसरों को दोष देते नजर आते हैं।

उन्होंने मुद्दे की राजनीति के बजाए जाति की राजनीति पर चिंता जाहिर करते हुए प्रदेश के विकास के लिए माया-मुलायम राज की अदला-बदली के फार्मूले को छोड़ने की अपील की। साथ ही नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान पर भी सवाल उठाए।

बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश ने ओलावृष्टि और सूखा से प्रभावित किसानों की वर्तमान स्थिति के लिए केन्द्र और राज्य दोनों को जिम्मेदार बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चौधरी ने फिर से जिला पंचायत पर पार्टी के काबिज होने का दम भरा। पूर्व विधायक अनिल चौधरी ने भी जिला पंचायत के लिए एकजुटता पर बल दिया। ठा. भगत सिंह जादौन, रबविन्द्र नरवार ने किसानों की पीड़ा के साथ युवाओं की स्थिति को रखा। योगेन्द्र नरवार ने ओलावृष्टि के चेक न मिलने पर चिंता जाहिर की। इनके अलावा चौधरी धर्म सिंह, महेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डा. यूनुश कुरैशी, श्याम चतुर्वेदी, दीपक चौधरी, नवाब सिंह आदि ने मंच साझा किया। अध्यक्षता शंकर लाल गौतम ने की। संचालन जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिकरवार ने किया।
विज्ञापन


इस मौके पर बदन सिंह, चंद्रपाल कुंतल, सुरेश भगत, राजवीर सिंह भरंगर, राजपाल भरंगर, पुष्पेन्द्र सिंह, जयवीर सिंह, रामरसपाल पौनिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें