फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेले भेजे गए युवाओं के समर्थन में सड़कों पर रालोद, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अग्निपथ योजना का शांतिपूर्ण विरोध कर रहे युवाओं को जेल भेजे जाने से रालोद में उबाल है। बृहस्पतिवार को सड़क पर उतरे रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए धरना देकर डीएम कार्यालय का घेराव किया। काफी देर तक शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीएम को नामित ज्ञापन ट्रेनी आईएएस एसडीएम निकेत वर्मा को सौंपा। ज्ञापन में निर्दोष युवाओं को छोड़े जाने की मांग की।
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष बाबूलाल प्रमुख के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित योगेश द्विवेदी ने कहा कि अग्निपथ योजना का विरोध युवाओं ने शांतिपूर्वक तरीके से किया था। असामाजिक तत्वों ने यह तोड़फोड़ और बवाल किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि निर्दोष युवाओं के खिलाफ दर्ज किए मुकदमा वापस हों और इस युवाओं के खिलाफ कार्रवाई को रोका जाए।
नरेंद्र सिंह एडवोकेट, अतुल सिसौदिया, रविंद्र नरवार, जयवीर सिंह भूड़री, बबिता देवी, नारायण सिंह विप्लवी, लक्ष्मन सिंह, अभिषेक सिंह, डॉ. महावीर सिंह, अमित गूजर, विश्वनाथ सिंह, रेशम प्रधान, विश्वेंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, बॉबी अग्रवाल, डॉ. सतीश चंद, उमेश चौधरी और मुकेश चौधरी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें