फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रालोद ने बनाई जयंती कार्यक्रम की रणनीति

विज्ञापन
रालोद सांसद राजकुमार सांगवान, एमएलसी योगेश नौहवार व अन्य।
विज्ञापन
बाजना। रालोद द्वारा आगामी 17 जून को कस्बा मांट में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती मनाई जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी होंगे।
विज्ञापन

रविवार को रालोद नेताओं ने बाजना स्थित आरके फार्म हाउस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। बैठक में पहुंचे रालोद सांसद राजकुमार सांगवान व एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि आज जयंत चौधरी के नेतृत्व में रालोद के जनप्रतिनिधि एनडीए सरकार के साथ मिलकर गरीब, मजदूर व किसानों और नौजवानों के हितों के लिए काम कर रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर ने आगामी 17 जून को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष ब्रजेश चाहर, रविंद्र नरवार, अमित गुर्जर, देवराज चौधरी, भगवती प्रसाद चेयरमैन, सुधीर, उमेश चौधरी, सतेंद्र, सुशील चौधरी, कालीचरण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें