फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक को वेतन न देते हुए निलंबित करने की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नगर निगम के कर विभाग की समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटलों, हॉस्पिटल आदि पर नवीन कर लगाए जाने की प्रगति जानी। राजस्व निरीक्षकों द्वारा कई व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नवीन कर नहीं लगाने पर उन्हें फटकार लगाई।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षकों से पूछा कि उनके द्वारा जिन प्रतिष्ठानों पर नवीन कर लगाया गया है, कर जमा हुआ या नहीं। राजस्व निरीक्षकों ने बताया कि कई प्रतिष्ठानों द्वारा कर जमा कर दिया गया है और कुछ के द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई है। आपत्ति निस्तारण के संबंध में पूछा तो किसी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने राजस्व निरीक्षक को वेतन न दिए जाने को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं निलंबित किए जाने को पत्र शासन को प्रेषित किया। कर अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। कम वसूली पर राकेश कर समाहर्ता को निलंबित, डालचंद को प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन वृद्धि रोकते हुए अनिवार्य सेवानिवृत्ति का नोटिस जारी किए जाने को निर्देशित किया। नगर आयुक्त ने कहा कि यदि किसी राजस्व निरीक्षक द्वारा व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर नवीन कर नहीं लगाया जाता तो संबंधित राजस्व निरीक्षक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। राज कुमार मित्तल सहायक नगर आयुक्त, उम्मेद सिंह कर अधीक्षक, यादवेंद्र राजस्व निरीक्षक, जीशान राजस्व निरीक्षक, संजय सरोज राजस्व निरीक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें