फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सरस्वती विहार के लोगों ने नगर निगम के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। नगर की सरस्वती विहार कॉलोनी में व्याप्त जनसमस्याओं से परेशान स्थानीय लोगाें ने नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गंदगी एवं जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली तो वे निगम कार्यालय पर जाकर धरना देंगे।
विज्ञापन

मल्टीलेवल पार्किग के पीछे स्थित सरस्वती बिहार काॅलोनी में कई माह से खस्ताहाल मार्ग एवं जगह-जगह लगे गंदगी के अंबार से परेशान होकर शुक्रवार को स्थानीय लोगाें ने नगर निगम के विरोध में प्रदर्शन किया। स्थानीय महिला राजो देवी ने कहा कि काॅलोनी की स्थिति दयनीय है। इंटरलॉकिंग सड़क तो बना दी, लेकिन जल निकासी की कोई व्यवस्था नही की है। इससे आए दिन सड़कों पर दूषित पानी भर जाता है। सोनी गुप्ता ने बताया कि कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी का अंबार है। इस कारण लोगों में बीमारी फैलने का डर बना हुआ है। पानी की कोई स्थायी व्यवस्था न होने के कारण टेंकरों से पानी मंगवाया जाता है। नगर निगम के अपर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही क्षेत्र की समस्या दूर की जाएगी।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में आशा देवी, विजयश्री, सुमन, निर्मला, फूलन, सोनी गुप्ता, पिंटू बघेल, माधव व्यास, दिनेश दीक्षित, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें