फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल, स्पेशल का पता नहीं

विज्ञापन
रेलवे जंक्शन पर मंगलवार शाम को ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री।
विज्ञापन
मथुरा। होली पर आने-जाने के लिए लोगों को 20 मार्च तक आरक्षण नहीं मिल पा रहा है। हालत यह है कि दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनें फुल हो गई हैं। वेटिंग 90 से ऊपर पहुंच गई है। अब विशेष गाड़ियों से लोगों आस है।
विज्ञापन


मथुरा से दिल्ली की ओर से जाने वाली इलाहाबाद छिवकी उधना स्पेशल 11058, गोल्डन टेंपल 12903, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, जबलपुर निजामुद्दीन 22181, स्वराज एक्सप्रेस 12471, गोवा एक्सप्रेस 12779, इंदौर नई दिल्ली 12415, पंजाब मेल 12137 में नो रूम की स्थिति बन गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे त्योहार पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करता है।

इससे यात्रियों को राहत मिलती है। उन्होंने बताया कि स्पेशल ट्रेनों में सीट खाली मिलने से यात्री आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच जाते है। वहीं रेलवे होली के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन करनी की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन



इन ट्रेनों का है ठहराव
संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 12448, समता एक्सप्रेस 12808, गोडवाना एक्सप्रेस 12410, श्रीगंगानगर नांदेड़ एक्सप्रेस 12486, केरला एक्सप्रेस 12626, जीटी एक्सप्रेस 12616, गोवा एक्सप्रेस 12780, कर्नाटका एक्सप्रेस 12628, निजामुद्दीन-जबलपुर 22182, सचखंड एक्सप्रेस 12716, उज्जैनी एक्सप्रेस 14310, ताज एक्सप्रेस 12280, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 18478, गोल्डन टेंपल 12904 में नो रूम, महाकौशल एक्सप्रेस 12190, मेवाड़ एक्सप्रेस, 12963, मंगला लक्षदीप 12618, पातालकोट एक्सप्रेस 20424, पंजाब मेल 12138, स्वराज एक्सप्रेस 12472 आदि ट्रेनों में 90 से अधिक की वेटिंग बनी हुई है।


-होली पर घर आने-जाने वालों ने पहले ही रिजर्वेशन करा लिया है। अब ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो गई है। स्पेशल ट्रेन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए संचालित की जाएगी। - प्रशस्ति श्रीवास्तव, पीआरओ रेलवे
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें