फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 50 साल पुराने महाविद्यालयों में बनेंगी शोधपीठ

विज्ञापन
लोगों को संबोधित त करते उच्च शिक्षा मंत्री योगंद्र उपाध्याय। संवाद
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए कॉलेज के श्यामा चरण सभागार में भारतीय ज्ञान परंपरा विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी एवं कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य वक्ता उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. योगेंद्र उपाध्याय ने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरुकता अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ऐसे महाविद्यालयों में शोधपीठ स्थापित की जाएंगी, जिन्हें बने 50 वर्ष से अधिक हो चुके हैं और जहां पांच हजार से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने मंगलवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के क्रियान्वयन, उच्च शिक्षा में सुधार और भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर विचार रखे। उन्होंने नशामुक्ति विषय पर प्रतियोगिता कराने की घोषणा करते हुए बताया कि प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को एक लाख, द्वितीय 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। मंत्री ने नई शिक्षा नीति के माध्यम से उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और विद्यार्थी केंद्रित बनाने की आवश्यकता बताई। संगोष्ठी में भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा व्यवस्था से जोड़ने और एनईपी-2020 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी आगरा राजेश प्रकाश, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा, डॉ. अनुज गर्ग, डॉ. एसके राय, डॉ. सतीश यादव, डॉ. रवीश शर्मा, डॉ. रुचि अग्रवाल और पार्षद कुलदीप पाठक सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें