फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी, इस्कान और प्रेम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

Mon, 25 Jan 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी में पहली बार ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है। सोमवार को वृंदावन पुलिस के साथ तकनीकी अधिकारियों की टीम ने बांकेबिहारी मंदिर के चारों ओर ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था जांची। इसके बाद प्रेम मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया। इस्कान मंदिर में भी ड्रोन का परीक्षण हुआ।
विज्ञापन


मंदिरों के अलावा यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट पर भी कैमरे से निगरानी का अभ्यास किया गया। टीम के ऑपरेटर नंद कुमार और नीरज ने बताया कि यह कैमरा एक किलोमीटर ऊंचाई तक जाकर तीन सौ मीटर क्षेत्र को कवर करता है।

पूरे जिले में चार ड्रोन कैमरे के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान, जंक्शन रेलवे स्टेशन, वृंदावन और यमुना एक्सप्रेसवे पर निगरानी रखी जाएगी। वृंदावन कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ड्रोन से संदिग्धों पर नजर रखने में सहायता मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें