फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण और प्लेसमेंट में असफल चार प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों की समीक्षा के दौरान चार केंद्रों को ब्लैक लिस्टेड करते हुए उनके संचालकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिला कौशल विकास समिति के अध्यक्ष के तौर पर समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने समिति के कार्यों की जानकारी ली। छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के सापेक्ष प्रशिक्षण न दिए जाने पर उपायुक्त उद्योग को संबंधित प्रशिक्षण केंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्ट करने को कहा।
डीएम ने रोजगार मेले में लक्ष्य के अनुरूप प्लेसमेंट न होने पर नाराजगी जाहिर की और ऐसे केंद्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्ष 2021 में जिन केंद्रों को लक्ष्य दिया गया था, अपना लक्ष्य पूर्ण न करने पर उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिए कि आईसीए इंफोटेक प्राइवेट लिमिटेड प्रशिक्षण केंद्र, अल्टीमेट एनर्जी सीसोर्स प्राइवेट लिमिटेड, राजीव गांधी कंप्यूटर साक्षरता सोसाइटी व रोजगार विकास एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड के दो प्रशिक्षण केंद्रों को 108-108 का लक्ष्य दिया था, जिसे पूर्ण न करने पर जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को एफआईआर दर्ज करने के साथ उन्हें तीन दिन में ब्लैक लिस्ट करने निर्देश दिए। कंप्यूटर इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टूटोरियस सोसाइटी व वॉक स्किल्स को लक्ष्य पूरा न करने पर चेतावनी जारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें