फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाहिता की मौत के मामले में 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विषाक्त पदार्थ के सेवन से विवाहिता की मौत के बाद मृतका के भाई ने पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध प्रताड़ित करने, मानसिक-शारीरिक नुकसान पहुंचाने के साथ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने शनिवार को पति को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शुक्रवार को विवाहिता रचना की मौत के बाद मथुरा के कृष्णा ऑर्चिड निवासी भाई कृष्णमुरारी ने बहन के पति गौरव एवं उसके परिजन ऊषा देवी, सौरभ, आरती एवं तरुन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पति पर मारपीट करने के बाद विषाक्त देकर तड़पते हुए छोड़कर भागने का आरोप लगाया है।

पति गौरव द्वारा उत्पीड़न करने के मामले में पत्नी रचना ने भी 14 फरवरी को उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले दिसंबर में ही दोनों का प्रेम विवाह हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें