फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 10 सड़कों का मरम्मत व चौड़ीकरण कार्य पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले की विभिन्न क्षेत्रों में 10 सड़कों का गड्ढामुक्त, मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य जांच में सही पाया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट सोमवार को डीपीआरओ ने सीडीओ को सौंपी है। बीते दिनों इन सड़कों को गड्ढामुक्त व मरम्मत कार्य कराया गया था। इसपर सीडीओ ने इन सड़कों के विकास कार्य की जांच कराई थी।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने डीपीआरओ किरन चौधरी को लोकनिर्माण विभाग के प्रांतीय खंड और निर्माण खंड-1 द्वारा गड्ढामुक्ति और चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसपर किरन चौधरी ने सहायक विकास अधिकारी मांट और मथुरा से इन कार्यों की जांच कराई।

इनमें मथुरा में वृंदावन परिक्रमा मार्ग और यमुना नदी पर सेतु के पहुंच मार्ग वृंदावन-डांगोली-मांट मार्ग और मांट में जैसवा से नगला बिंदा मार्ग, छोटे अलैपुर के पास से दूधाधारी गांव तक, नगला बिंदा से पीरीमढ़ी मार्ग, मथुरा-वृंदावन-मांट-नौहझील मार्ग, राया-नीमगांव मार्ग, नसीटी से लालगढ़ी मार्ग और हरनौल से लक्ष्मणपुरा मार्ग का मरम्मत कार्य किया गया था।
विज्ञापन


कार्य संपन्न होने के बाद सीडीओ ने सकड़ों की जांच के निर्देश दिए थे। डीपीआरओ किरन चौधरी ने बताया है कि सोमवार को सड़कों की जांच रिपोर्ट सीडीओ को सौंप दी है। सभी कार्य सही पाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें