फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनै क्यों जुलम कर डालौ रसिया होरी में...

विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन केशवदेव मंदिर में आयोजित भजन संध्या। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। होली के अवसर पर मल्लपुरा स्थित प्राचीन केशव देव मंदिर में विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान भव्य फूलबंगला एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। पूरे मंदिर प्रांगण को देशी और विदेशी फूलों से सजाया गया। मंदिर के पुजारियों ने ठाकुर जी को चांदी के सिंहासन पर विराजमान कराया।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण सामूहिक संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में आयोजित भजन संध्या का शुभारंभ कृष्ण गोपाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर किया। इसके पश्चात मनमोहन आगरा वालों ने होली के बहाने आ गया यह तेरा दीवाना मुरली वाला...भजन सुनाया। इसके पश्चात महेश अग्रवाल ने तैनै क्यों जुलम कर डालौ रसिया होरी में...। घनश्याम रसिक द्वारा होली गीत झुमकी सोने की मंगवाई दे भरतार तब जाऊंगी होरी में...रसिया सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
मुंबई से आईं नृत्यांगना मितल वर्मा ने ऐसा लोक नृत्य किया पूरे मंदिर प्रांगण में बैठे श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर केशव देव मंदिर के अधिकारी सोहन लाल शर्मा एवं श्यामाचरण गोस्वामी महेश गोयल ने मितल वर्मा को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन ठाकुरजी की महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। कार्यक्रम में विजय बंसल, पीपी शर्मा, प्राणनाथ चतुर्वेदी, सुरेशचंद, वंदना तैलंग, नारायण शर्मा, प्रेम भगत, गोविंद, रमेश, बांके बिहारी बंसल, हरी बाबू आदि उपस्थित थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें