फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गऊ ग्राम परखम में कथा 10 अप्रैल से

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह। गो ग्राम परखम में महामंडलेश्वर स्वामी कैलाश आनंद गिरि श्रीराम कथा सुनाएंगे। श्रद्धालुओं के लिए वाटरप्रूफ पांडाल तैयार हो रहा है। संत प्रेमानन्द महाराज ने भी आयोजकों को आयोजन के लिए अपना साधुवाद दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार को गोशाला परिसर में अशोक सिंघल सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में गोशाला के मंत्री हरीशंकर ने बताया 10 से 16 अप्रैल तक कथा का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को भंडारा होगा। कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक ने बताया कि 10 अप्रैल को सुबह 10 बजे 251 कलशों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। पंडाल में आठ एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई हैं। केशव शर्मा ने बताया कि व्यवस्था के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। स्मारक समिति के निदेशक सोनपाल ने कहा कि राम कथा आयोजन के लिए बनाई गई समिति में कई जिलों के लोग शामिल हैं। केके शुक्ला ने कहा कि प्रचार के लिए पूरे जिले में तीन रथ भ्रमण कर रहे हैं। समिति के संयोजक उमेश ने बताया कि व्यवस्था के लिए समिति गठित की गई है, पेयजल का इंतजाम प्रमोद गर्ग कसेरे के जिम्मे है। इस दौरान दिनेश गौड़, राम पाठक, पारस ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें