फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सर्वर डाउन होने से ठप रहा रजिस्ट्री कार्यालय में कामकाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रजिस्ट्री कार्यालय का सर्वर शुक्रवार को डाउन रहा। सुबह करीब 11 बजे के बाद निबंधन की वेबसाइट ठप होने से सदर तहसील के उप निबंधन कार्यालय में दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। वहीं सर्वर न चलने से ई-स्टांप भी जारी नहीं हो सके।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस के पुराने परिसर में संचालित उप निबंधन कार्यालय में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन औसतन 200 से 300 बैनामे होते हैं। शुक्रवार को सर्वर डाउन रहने से एक भी नया दस्तावेज ऑनलाइन पंजीकृत नहीं हो सका। इससे लोगों की परेशानी के साथ सरकारी राजस्व को भी बड़ा झटका लगा।
रजिस्ट्री, इकरारनामे आदि दस्तावेज लिखवाने पहुंचे लोग घंटों इंतजार के बाद मायूस लौट गए। वहीं निबंधन की वेबसाइट पर बृहस्पतिवार शाम तक पंजीकृत करीब दो दर्जन दस्तावेजों की प्रक्रिया शुक्रवार सुबह पूरी की गई थी। इसके बाद करीब 11 बजे सर्वर डाउन हुआ तो नया ऑनलाइन पंजीकरण पूरी तरह बंद हो गया।
विज्ञापन



सर्वर डाउन होने के कारण बैनामे नहीं हो सके। एक दिन में करीब दो करोड़ रुपये के राजस्व की आय का अनुमान होता है। सर्वर ठप रहने से राजस्व का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

- निर्मल सिंह एआईजी, स्टांप एवं निबंधन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें