रजिस्ट्री कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते दस्तावेज लेखक व अधिवक्ता।
मथुरा। ई-पंजीकरण व्यवस्था के खिलाफ रजिस्ट्री कार्यालय पर दस्तावेज लेखक निबंधन समिति के बैनर तले जारी अनिश्चितकालीन धरना 16वें दिन भी जारी रहा। धरने के कारण रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप रहा। इससे शासन को रोजाना करीब चार करोड़ रुपये के राजस्व की चपत लग रही है।
महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा का ओर से 4 जून 2026 को जारी उत्तर प्रदेश ऑनलाइन दस्तावेज रजिस्ट्रीकरण नियमावली और प्रेरणा सॉफ्टवेयर के माध्यम से नए ई-पंजीकरण मॉड्यूल को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए थे। इस व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखक, अधिवक्ता, टाइपिस्ट और मुंशी सामूहिक रूप से धरने मेें शामिल हैं। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर मांग की गई हैं इस आदेश को तत्काल निरस्त किया जाए। धरना दे रहे लोगों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सुरेश चौधरी, प्रेम सिंह, आनंद रावत, जेपी धनगर, अधिवक्ता राहुल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।