फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 250 विद्यालयों की मान्यता पर लटकी तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। यू डायस पोर्टल पर अभी तक मांगी गई जानकारी अपलोड न करने पर जिले के 250 विद्यालयों की मान्यता पर तलवार लटक गई है। यदि एक सप्ताह में यह ब्योरा अपलोड नहीं किया गया तो संबंधित स्कूलों पर कार्रवाई तय है। सरकार की ओर से यू डायस पोर्टल पर सभी सरकारी और निजी विद्यालयों का पंजीकरण कराने और उसमें सभी जानकारियां अपडेट करने के निर्देश हैं। इसके लिए विभाग की ओर से स्कूलों को पत्र भी जारी किए जा रहे हैं। इसके बाद भी अभी तक जिले के 250 से अधिक स्कूलों ने ब्योरा अपलोड नहीं किया है।
विज्ञापन


स्कूलों की ओर से यू डायस पोर्टल पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मांगी जाने वाली अनिवार्य जानकारी नहीं दी जा रही है। इसमें करीब 190 स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर प्रोफाइल बनाकर ही छोड़ दी है। वहीं शेष 60 स्कूलों ने अभी अधूरा डाटा ही अपलोड किया है। ऐसे में विभाग की ओर से इसमें सुधार करने के लिए एक सप्ताह का समय सभी स्कूल संचालकों को दिया है। इसके बाद चिह्नित कर ऐसे स्कूलों की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों में बच्चों के आधार कार्ड न होने व किसी प्रकार की गलती होने के कारण पोर्टल पर पूरा डाटा अपलोड नहीं हो पा रहा है। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि एक सप्ताह तक सभी स्कूलों को डाटा पूरा अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा न होने पर मान्यता भी समाप्त हो सकती है।




यू डायस पर भरनी होती है ये जानकारियां

मान्यता प्राप्त व सरकारी स्कूलों को प्रत्येक वर्ष यू डायस पोर्टल पर विद्यालय के पिछले वर्ष का परीक्षा परिणाम, छात्र संख्या, भौतिक सुविधाओं के रूप में शौचालय की स्थिति, पेयजल, बिजली, चहारदीवारी, कक्षाओं की संख्या व शिक्षकों की संख्या अपलोड करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें