-श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष और पक्षकार दिनेश शर्मा ने संतों के सानिध्य में एलान किया है कि ईदगाह कमेटी न्यायालय के बाहर समझौता करना चाहती है तो मेवात में 10 एकड़ जमीन और एक करोड रुपए देने को तैयार हैं। रमणरेती मार्ग स्थित हनुमान टेकरी मंदिर में संत महंतों से मिलने के बाद उन्होंंने कहा कि मुस्लिम समाज ईदगाह से दावा छोड़ता है तो उन्हें मेवात में 10 एकड़ जमीन और एक करोड़ रुपये देने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम पक्ष के पास कोई भी साक्ष्य नहीं है, जिससे साबित कर सके कि ईदगाह मस्जिद पहले बनी और मंदिर बाद में बना। इस अवसर पर महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज, महंत सुरेशानंद एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पाठक मौजूद रहे।