फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसीए : स्नातक में 200 से अधिक सीटें अब भी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आरसीए कन्या महाविद्यालय में स्नातक की करीब 200 व परास्नातक पाठ्यक्रम में 150 से अधिक सीटें अब भी खाली हैं। कॉलेज प्रशासन को छात्राओं के आवेदन का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले की छात्राओं का परंपरागत पाठ्यक्रमों से मोहभंग होता दिखा रहा है। आरसीए कन्या महाविद्यालय में स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों की खाली सीटें कुछ ऐसा ही बता रहीं हैं। महाविद्यालय में बीए की कुल 500 सीटें हैं। इनमें करीब 60 सीटें खाली हैं। बीकॉम की 180 सीटें हैं। इनमें करीब 65 सीटें खाली हैं। बीएससी की 360 सीटें हैं। इनमें करीब 70 सीटें खाली हैं।

बीसीए की 60 सीटें हैं। इनमें अधिकांश सीटें अभी खाली है। पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म में 30 सीटें हैं। इनमें भी अधिकांश सीटें खाली हैं। एम ए हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र कोर्स में 80-80 सीटें है। इन सभी विषयों में भी 25 से 30 सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ प्रीति जौहरी ने बताया कि जिन विषयों में सीटें खाली हैं। उनमें प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। जो भी छात्राएं इन कोर्सों में प्रवेश लेना चाहती हैं। डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर वेब रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद कॉलेज पहुंचकर आवेदन कर सकती हैं। मेरिट के आधार पर छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें