फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष में बदल गई देश की तस्वीर: रविशंकर प्रसाद

Tue, 31 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद
विज्ञापन
केंद्र सरकार के मात्र दो वर्ष के कार्यकाल में ही देश में 12 करोड़66 लाख लोगों को जनसुरक्षा का लाभ दिया गया है। एक करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है। 21 करोड़ 85 लाख जन-धन योजना के खातों में 36 हजार करोड़ रुपये जमा किए गए हैं।
विज्ञापन


इससे जहां समूचा विश्व आर्थिक मंदी से जूझ रहा है, वहीं भारत 7.5 प्रतिशत की विकास दर से आगे बढ़ रहा है। यह प्रधानमंत्री की लांच की गई योजनाओं से ही संभव हुआ है। यह कहना है केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद का। उन्होंने दो वर्ष में देश के बदलने की तस्वीर प्रोजेक्टर के माध्यम से पत्रकार वार्ता में सभी के सामने रखी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल के दौरान देश भर में 1.92 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। 14 जिलों के 190 विकास खंडों को खुले में शौच से मुक्त कर दिया गया है। किसानों को ऑनलाइन मार्केट का तोहफा दिया गया है। फसल बीमा योजना में अब मात्र दो प्रतिशत प्रीमियम देना पड़ रहा है। किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए मोबाइल एप बनाए गए हैं।
विज्ञापन


2.5 लाख गांवों को इंटरनेट से जोड़ा जा रहा है। आठ हजार करोड़ के घाटे से उबरकर अब बीएसएनएल को करीब 672 करोड़ का लाभ हो रहा है। आगे दो हजार करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया है। मुद्रा लोन में डेढ़ लाख करोड़ रुपया वितरित किया गया है।

डाकिया लाएगा मथुरा-वृंदावन के मंदिरों का प्रसाद
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डाक विभाग अब हरिद्वार और ऋषिकेश से शुद्ध गंगाजल लेकर समूचे भारत में घर-घर पहुंचाएगा। इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग करानी होगी। सोमवार को वृंदावन में उन्होंने कहा कि मथुरा-वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर बांकेबिहारी, राधारमण, राधाबल्लभ, जन्मस्थान और द्वारिकाधीश मंदिर का प्रसाद मथुरा के साथ आगरा, अलीगढ़, हाथरस, बुलंदशहर, फीरोजाबाद, बुलंदशहर, दिल्ली जैसे शहरों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर भेजा जाएगा। सफल होने पर इसे अन्य जिलों में बढ़ा दिया जाएगा।

स्मृति के सवाल पर चुप्पी साध गए केंद्रीय मंत्री
आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा का चेहरा स्मृति ईरानी को बनाए जाने के सवाल को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने टाल दिया। उन्होंने कहा कि आगे-आगे देखो, होता है क्या।

डिजिटल इंडिया रथ किए रवाना
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुदर्शन भगत, सांसद हेमामालिनी, राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह ने झंडी दिखाकर 12 डिजिटल इंडिया रथ रवाना किए। यह रथ गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को डिजिटल इंडिया के महत्व से अवगत कराएंगे।

आईओसीएल की बनेंगी डाकटिकट
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड का लोगो भी जल्द ही डाक टिकटों पर दिखाई देगा। इसके लिए हाल ही में आईओसीएल अधिकारियों ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल मनीषा सिन्हा से वार्ता कर एग्रीमेंट साइन किया है। बताया गया कि आईओसीएल की ओर से पांच हजार शीट्स छपवाई जाएंगी।

रात में ही तैयार हो गए आधार कार्ड
स्थानीय होटल में आयोजित विकास पर्व में वृंदावन की विधवाओं को दिए गए आधार कार्ड रात भर में ही बनकर तैयार हो गए थे। सोमवार शाम तक विधवाओं के आधार कार्ड नहीं बने थे, लेकिन इन महिलाओं को सब्सिडी, पेंशन आदि का लाभ लेने में पहचान पत्र की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी के निर्देश पर रातभर में ही आधार कार्ड तैयार करा दिए गए। इसके बाद मंगलवार सुबह होटल में आयोजित कार्यक्रम में तीन विधवा महिलाओं को इनका वितरण किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें