सांसद हेमामालिनी का गोद लिया आदर्श गांव रावल संपूर्ण स्वच्छता अभियान का रोल मॉडल बनने जा रहा है। यहां सांसद की पहल पर सुलभ इंटरनेशनल 50 घरों में शौचालय निर्माण करा रहा है।
इसका शुभारंभ स्वयं हेमामालिनी करेंगी। इससे पूर्व जिला पंचायत राज विभाग की ओर से 50 शौचालय बनवाए जा चुके हैं।
सुलभ इंटरनेशनल ने गांव के 50 घरों का चयन कर इनमें निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। 16 जनवरी को गांव में स्वच्छता जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसी समारोह में सांसद हेमामालिनी सुलभ द्वारा तैयार शौचालय का शुभारंभ करेंगी।
इस अवसर पर सुलभ की ओर से विंदेश्वरी पाठक भी मौजूद रहेंगे।
सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने बताया कि गांव में जिला पंचायत राज विभाग पहले ही 50 शौचालय का निर्माण करा चुका है, इसमें 27 रावल में और 23 गांव के मजरों में बनवाए जा चुके हैं।
सुलभ इंटरनेशनल की ओर से गांव रावल में तैयार किए जा रहे शौचालयों का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को सुलभ इंटरनेशनल की टीम गांव पहुंचेगी।
रावल ग्राम पंचायत एक नजर में
(नगला पोला, गोपी की नगरिया, मीर बुलाकी, रावल बांगर)
कुल घर- 450
रावल में घर- 125
कुल आबादी- 4500
रावल की आबादी- 950
कुल बच्चे (0-6 वर्ष)- 497
साक्षरता - 63.92 प्रतिशत