फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कांटे पर ईंट रखकर पर्ची निकालता मिला राशन डीलर

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। एसडीएम अभिनव जे जैन शुक्रवार को ग्राम पंचायत बिजौली के मजरा प्रेमनगर में शुक्रवार को राशन डीलर मुकेश की दुकान पर जांच के लिए पहुंचे। यहां डीलर कांटे पर ईंट रखकर व ई-पॉश मशीन से पर्ची निकालता मिला।
विज्ञापन


वहीं डीलर व उसके 2 सहयोगी शराब के नशे में मिले। इस पर एसडीएम ने दुकान को तत्काल सील करा दिया। इसके साथ ही उनके निर्देश पर पुलिस ने डीलर सहित तीन को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने एसडीएम को बताया कि डीलर पहले पर्ची देता है और बाद में राशन दिया जाता है।

राशन वितरण में लापरवाही बरतने पर तत्काल आपूर्ति निरीक्षक पवन कुमार को बुलाकर दुकान को सील करा दिया। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कांटे पर ईंट रखकर राशन वितरण मिला। वहीं प्रेमनगर के प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया। पेयजल की व्यवस्था सही नहीं मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें