फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अज्ञात वाहन की टक्कर से रसिया गायक रिंकू की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलदेव। थाना बलदेव क्षेत्र के कंजौली घाट उत्तरी बाईपास पर सोमवार देर रात 12.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रसिया गायक रिंकू रजवाड़ा पुत्र गोपाल निवासी ग्राम मिढाकुर, जिला आगरा की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

करीब रात्रि 12:30 बजे रिंकू रजवाड़ा अपनी मोटरसाइकिल संख्या यूपी 80 एचआर 6564 से बरौली से फरह की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कंजौली घाट उत्तरी बाईपास पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण रिंकू रजवाड़ा की मौके पर मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बताया गया मृतक रिंकू रजवाड़ा हाथरस की करण शर्मा की पार्टी व अपने अलग से रसिया गायन व भजन संध्या के कार्यक्रमों से जुड़े हुए थे। उनके चार बच्चे हैं। उनकी अचानक मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। परिचितों व रसिया गायन से जुड़े कलाकारों में शोक की लहर दौड़ गई। थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा ने कहा कि अज्ञात वाहन व चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें