फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म, बनाया अश्लील वीडियो

विज्ञापन
rape in mathura
विज्ञापन
राया (मथुरा)। चार दिन पहले महिला से सामूहिक दुष्कर्म करके अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञातों के खिलाफ थाना राया में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

मथुरा के औरंगाबाद की एक कॉलोनी और हाल नोएडा निवासी महिला 12 जनवरी को मथुरा बेटे और बेटी के साथ घर आई। महिला के बेटे की अचानक तबियत खराब हो गई। बेटे को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पीड़िता सिविल लाइंस निवासी महेश से उधार पांच हजार रुपये मांगने गई। आरोप है महेश ने राया में सादाबाद रोड पर दुकान पर महिला को बुलाया।
यहां पर उसके साथ महेश और दो अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद दोनों महिला को मुरसान छोड़ने ले गए। यहां पर भी सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी गई। पीड़िता मुरसान में मुकदमा दर्ज कराने पहुंची तो मामला राया का होने के चलते उसे यहां भेज दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर राया पुलिस ने डॉक्टरी कराई। एसपी देहात आदित्य शुक्ला ने मौके का निरीक्षण किया। सीओ महावन विजय शंकर मिश्र ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें