फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रामरतन को मिली इंडिया की किट

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। एशियाई पैरा गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रहे मथुरा के पैरा एथलीट रामरतन को दिल्ली में आयोजित समारोह में इंडिया की आधिकारिक किट प्रदान की गई। रामरतन डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे। वह मथुरा के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिनका चयन एशियाई पैरा एथलेटिक्स के लिए हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली के एक होटल में उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए सेंड ऑफ सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष आशीष खंडेलवाल, नेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग के चेयरमैन जेपी सिंह और उत्तर प्रदेश पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अरुण स्वामी ने रामरतन को किट प्रदान की।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि पांचवें एशियाई पैरा गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्तूूबर तक जापान के नागोया शहर में किया जाएगा। समारोह में मोनू कुमार भी मौजूद रहे। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, प्रतुल अग्रवाल, अभिषेक गर्ग, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, डॉ. पदम सिंह कौन्तेय और डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने रामरतन को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें