फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जे न मित्र दुख होहिं दुखारी...

Fri, 07 Oct 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रामलीला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामलीला सभा के तत्वावधान में चित्रकूट मसानी पर चल रही रामलीला में गुरुवार को शबरी के बेर खाने और बालि वध की लीला का मंचन हुआ। 
विज्ञापन


प्रभु श्रीराम अपने भ्राता लक्ष्मण और सीता के साथ शबरी के आश्रम में प्रवेश करते हैं। सुंदर भाइयों को देखकर शबरी उनके चरणों में लेट गई। जल से पांव पखारकर आसन पर बैठाया। कंद मूल फल अर्पित किए। प्रभु ने प्रेमपूर्वक उन्हें ग्रहण किया और शबरी को नवधा भक्ति के बारे में बताया। शबरी भगवान राम के प्रेम के वशीभूत होकर उन्हें झूठे बेर खिलाने लगी। भगवान राम ने इन बेरों को आनंदपूर्वक खाया। 

इधर ऋष्यमूक पर्वत पर विराजमान वानर सुग्रीव राम और लक्ष्मण को आते देख डर जाते हैं। सुग्रीव हनुमानजी को ब्राह्मण का रूप धारण कर इनके बारे में पता लगाने के लिए कहते हैं। ब्राह्मण रूपी हनुमान प्रभु श्रीराम से पूछते हैं कि आप किसके लिए वन में विचरण कर रहे हो। तक भगवान राम उन्हें सीता हरण की बात बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद हनुमान ने प्रभु राम की सुग्रीव से मित्रता कराई। इसके बाद मित्र का दुख दूर करने के लिए राम ने बालि का वध किया और सुग्रीव किष्किंधा के राजा बने। राजा बालि के पुत्र अंगद को युवराज बनाया जाता है। यह लीला देख भक्तों ने खूब आनंद उठाया। मीडिया प्रभारी विपुल पारिक के अनुसार सात अक्तूबर को सीता खोज और लंका दहन की लीला होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें