फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन के हनुमान बाग पहुंचे सपा नेता रामगोपाल यादव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव गोवर्धन क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध हनुमान बाग पहुंचे। यहां उन्होंने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया और संत सियाराम दास से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रज में आने से आनंद की अनुभूति होती है। कार्यक्रम के बाद रामगोपाल यादव ने मीडिया से बातचीत में केंद्र व राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर सनातन परंपराओं के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल वोट बैंक के लिए कर रही है, जबकि उसके काम सनातन संस्कृति के मूल सिद्धांतों के विपरीत हैं। भाजपा खुद को सनातन की हितैषी बताती है, लेकिन उसकी नीतियां और फैसले सनातन परंपराओं के खिलाफ हैं।
इससे पूर्व आश्रम में हुए भंडारे में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। महंत सियाराम दास ने बताया कि यह वार्षिक भंडारा प्रतिवर्ष तीन दिन चलता है। भंडारे में डीआईजी शैलेश कुमार पाण्डेय भी पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर राधाचरण कौशिक, सियाराम शर्मा, विजय यादव, गिरधारी सेठी, पवन कौशिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें