फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बिना अनुमति रैली निकाली, रोकने पर पुलिस के साथ मारपीट व पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज जी की परिक्रमा मार्ग पर स्थित आन्यौर में मंगलवार देर शाम महाराणा प्रताप जयंती पर बिना अनुमति निकाली जा रही रैली को रोकने पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने पथराव किया और दो बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। इससे एसआई सहित तीन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंचे भारी पुलिस बल को देखकर रैली में शामिल लोग तितर-बितर हो गए। इसके बाद क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शाम करीब सात बजे आन्यौर में भूरा पहलवान के सौजन्य से महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में रैली निकाली जा रही थी। रैली की सूचना मिलने पर चेतक बाइक पर ड्यूटी कर रहे दो सिपाही मौके पर पहुंचे और रैली के लिए अनुमति पत्र मांगा। नहीं होने पर रैली को रोकने के लिए कहा तो भीड़ में मौजूद कुछ लोगों से पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मियों ने इसकी सूचना थाने में कर दी। उपनिरीक्षक सुधीर मलिक व एक अन्य पुलिसकर्मी कुछ ही देर में मौक़े पर पहुंच गए।
भीड़ में से कुछ युवकों ने किया पथराव
पुलिस के पहुंचते ही विवाद और बढ़ गया। इसी दौरान कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी, वहीं आसपास के मकानों की छत से वीडियो बना रहे कुछ लड़कों ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे उप निरीक्षक सुधीर मलिक सहित तीनों पुलिसकर्मियों को चोटें लगीं। भीड़ ने पुलिस की दो अपाचे बाइक भी तोड़ दी। इसकी जानकारी मिलते ही सीओ राम मोहन शर्मा व एसओ ओमहरि वाजपेयी के मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर अधिकतर लोग भाग गए। मौके से कुछ लड़कों को हिरासत में लेकर पुलिस थाने ले गई।
विज्ञापन

बिना अनुमति के रैली निकालने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। कुछ युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की है। हमला करने वालों की वीडियो से पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

- त्रिगुण बिशेन, एसपी देहात, मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें