नोट बंदी नहीं, नोट बदली कहिए। उत्तर प्रदेश में इसी तरह सत्ता बदली होने जा रही है। माया, मुलायम की ठेकेदारी से लोग परेशान हैं। नोटबंदी के बाद लाइन में लगकर भी विभिन्न राज्यों में आ रहे नतीजे जनता की नोटबंदी के समर्थन में लगाई गई मुहर है। यह बात मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के शहर में प्रवेश करने के बाद पार्टी नेताओं ने कही। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।
परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और रीता बहुगुणा जोशी ने प्रदेश की वर्तमान दशा के लिए सपा और बसपा पर ही जमकर हमला बोला।
नेताओं ने कहा कि प्रदेश में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। रीता बहुगुणा ने विरोध की राजनीति के लिए राहुल गांधी और ममता द्वारा नोटबंदी के फैसले की खिलाफत की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जम्मू में आतंकियों पर इस तरह कभी कार्रवाई नहीं हुई। पाकिस्तान घबराया हुआ है।
यात्रा का बिरला मंदिर, जयसिंहपुरा पर स्वागत हुआ। बांकेबिहारी माहेश्वरी, रविमाहेश्वरी, मुकेश खंडेलवाल, पालिकाध्यक्ष मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रहे। रूपम टाकीज पर एसके शर्मा और डीगगेट पर रमाकांत गोस्वामी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ।
विनोद अग्रवाल, ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, तरुण सेठ, प्रदीप गोस्वामी, संजय शर्मा, भूपेंद्र चौधरी आदि की मौजूदगी रही। होलीगेट पर वीरेंद्र अग्रवाल, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, डा. डीपी गोयल, शैलेष सराफ, मदनमोहन श्रीवास्तव, विजय शर्मा के अलावा महिला मोर्चा से दीपा अग्रवाल, मीरा मित्तल, मोहिनी शर्मा आदि ने पुष्प बरसाए।
टैंक चौराहा पर आशुतोष गर्ग, कल्पना गर्ग ने निर्देशन में राधाकृष्ण की होली सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। यात्रा में शामिल नेताओं ने राधाकृष्ण की आरती उतारी। पुलिस लाइन क्षेत्र में छावनी मंडल के अध्यक्ष सार्थक चतुर्वेदी और तपेश भारद्वाज के नेतृत्व में स्वागत किया गया।