फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रक्षाबंधनः बहनों ने आराम से किया सफर, आज होगी मारामारी

Wed, 30 Aug 2023 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन होने के कारण रोडवेज बसों में पहले दिन ज्यादा भीड़ नहीं रही। सुबह और दोपहर तक महिलाएं आराम से यात्रा करती देखी गई। शाम को भीड़ में कुछ इजाफा हुआ, लेकिन परिवहन निगम ने अतिरिक्त बसों का इंतजाम कर दिया। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को भीड़ उमड़ेगी, जिससे निपटने के लिए रोडवेज प्रबंधन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर महिलाओं को दो दिन मुफ्त सफर की सौगात दी गई है, जो 31 अगस्त की रात तक रहेगी।
विज्ञापन


रोडवेज प्रबंधन के अनुसार नॉन एसी और एसी बसों में सफर करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। मथुरा डिपो के बेड़े मे शामिल सभी 145 बसों के चक्कर बढ़ा दिए गए हैं ताकि किसी महिला को परेशानी न हो। निगम अधिकारियों के अनुसार नए बस स्टैंड से आगरा और दिल्ली रूट पर सर्वाधिक यात्री भार रहता है। इसके साथ ही पुराने बस स्टैंड से अलीगढ़, कासगंज, हाथरस के यात्री सफर रहते हैं। नए बस स्टैंड के इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार सुबह से दोपहर तक सामान्य ट्रेफिक रहा। शाम को यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई, लेकिन निगम की तैयारियों के कारण किसी भी बहन को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

यही हाल पुराने बस स्टैंड का भी रहा। यहां भी सुबह से दोपहर तक सामान्य यात्री रहे। दोपहर बाद यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों में उन्हें बिठाकर रवाना किया गया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि रक्षाबंधन पर किसी को परेशानी न हो इसके पूरे इंतजाम कर रखे हैं। सबसे ज्यादा आगरा रोड पर 80, दिल्ली रोड पर 25 तथा जयपुर रोड पर 15 बसों को चलाया जा रहा है। आगरा, दिल्ली, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज आदि की सवारियां अधिक होती हैं। इसलिए इन मार्गों पर चलने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन


परिचालक मांगे किराया तो 18001802877 पर करें शिकायत
- 31 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं से सभी प्रकार की बसों में किराया नहीं लिया जाएगा। कोई परिचालक किराया मांगता है तो उसकी शिकायत मुख्यालय के टोल फ्री नंबर 18001802877 पर की जा सकती है। एआरएम ने बताया कि ऐसा करने वाले परिचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें