फोटो - राधाकुंड के कुसुम सरोवर पर वाटर स्क्रीनिंग का ट्रायल हुआ, उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यकारी अधिकारी, विप्रा उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया- लाइट एंड साउंड शो का ट्रायल, ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ ने किया निरीक्षण
राधाकुंड। कुसुम सरोवर में जल्द ही कान्हा की लीलाएं दिखेंगी। यह संभव होगा लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से। मंगलवार को इसका ट्रायल हुआ।
उप्र तीर्थ विकास परिषद के प्रस्ताव पर 5.6 करोड़ रुपये से यह शो तैयार हुआ है। मंगलवार को ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में इसका ट्रायल किया गया। वाटर स्क्रीन यानी कुसुम सरोवर में लगे फब्बारे से जो पानी की धार निकली, उसी की सतह पर आकृति बनी। इसके पार्श्व में स्क्रीनिंग पर चल रही राधा कृष्ण की लीला की आवाज गूंजती रही तो संगीत के साथ भजन गूंजते रहे। इस दौरान गोवर्धन चेयरमैन के प्रतिनिधि मनीष शर्मा, राधाकुंड चेयरमैन रामफल मुंशी आदि मौजूद रहे। संवाद