फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: रजनीकांत बने अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष

विज्ञापन
श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव की मतगणना के बाद विजयी घोषित किए गए प्रत्याशी।
विज्ञापन
मथुरा। श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड द्वारा संचालित संस्थाओं के मंगलवार को त्रैवार्षिक चुनाव में मतदान हुआ। परिणाम आने के बाद रजनीकांत अग्रवाल को श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। उनके प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश मित्तल 29 मत के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे। वहीं मनोज बंसल को मंत्री और सचिन अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल रजिस्टर्ड के चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को डैंपियर नगर स्थित चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल हुई। मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसमें सदस्यों ने उत्साह के साथ मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चंद्र अग्रवाल सिक्का, सह चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग और सह चुनाव अधिकारी राजीव अग्रवाल की देखरेख में शाम चार बजे तक मतदान प्रक्रिया चली। इसके बाद मतों की गणना शुरू की गई।
मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश मित्तल और रजनीकांत अग्रवाल के बीच मुकाबला हुआ। इसमें ओमप्रकाश मित्तल को 47 जबकि रजनीकांत अग्रवाल को 76 मत मिले। अध्यक्ष पद पर रजनीकांत अग्रवाल को जैसे ही 29 मतों से निर्वाचित घोषित किया तो उनके समर्थकों में खुशी छा गई। वहीं, मंत्री पद के लिए मनोज बंसल को 79 और नागेंद्र मोहन मित्तल एडवोकेट को 45 मत मिले। इस पद पर मनोज बंसल को 34 मतों से विजयी घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष पद पर सचिन अग्रवाल ने बाजी मारी। सचिन को 87 और पवित्र अग्रवाल को 37 मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर गौर शरण अग्रवाल 25 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए।
विज्ञापन




ये बने विभिन्न संस्थाओं में पदाधिकारी
चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के मंत्री पद पर संजय अग्रवाल को निर्वाचित घोषित किया गया। वहीं ब्रज चिकित्सा संस्थान के लिए मट्टोमल अग्रवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।
वहीं स्कूल ऑफ नर्सिंग के निदेशक पद के लिए राजेंद्र अग्रवाल को निदेशक चुना गया। नर्सिंग स्कूल के उपनिदेशक के लिए राजीव कुमार अग्रवाल ने अपने प्रतिद्वंद्वी राजेश कुमार मित्तल को 24 मतों से हराया। वहीं स्कूल ऑफ नर्सिंग के उपाध्यक्ष पद पर उमेश चंद्र अग्रवाल ने 47 मतों से बाजी मार ली। कार्यकारिणी के लिए अजय कुमार अग्रवाल, देवेश अग्रवाल, डॉ. निर्विकल अग्रवाल, नवीन कुमार गर्ग, शशिकांत जिंदल, तनुज भारतीय निर्वाचित घोषित हुए।



प्रदीप व नितिन डेढ़-डेढ़ साल संभालेंगे इंजीनियरिंग काॅलेज की कमान
बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप अग्रवाल और नितिन मित्तल के बीच एक-एक मत के लिए कड़ी टक्कर हुई। मतगणना समाप्त होने के बाद दोनों प्रत्याशियों को 48-48 मत मिले। इस पर चुनाव अधिकारियों ने प्रदीप अग्रवाल और नवीन मित्तल को डेढ़-डेढ़ साल अध्यक्ष रहने की घोषणा की है। वहीं, उपाध्यक्ष पद के लिए विशाल बंसल चुने गए। सदस्य पद के लिए प्रमोद गर्ग कसेरे, माधव अग्रवाल, आदित्य गोयल, राहुल अग्रवाल, उमंग मित्तल, उमेश कुमार अग्रवाल और विमल अग्रवाल को चुना गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें