फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर-रजबहा में नहीं पहुंचा पानी, किसानों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मथुरा। सौंख में धरना-प्रदर्शन करते किसानों के साथ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, लोकदल के प? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। माइनरों और रजबहा में पानी न पहुंचने पर किसानों ने सौंख में गोवर्धन तिराहे पर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के धरने को कांग्रेस व रालोद ने समर्थन दिया। पुलिस पहुंच गई। सिंचाई विभाग के अधिकारी के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को माइनरों व रजबहा में टेल तक पानी न पहुंचने पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी व रालोद के प्रदेश महासचिव सुरेश भगत के नेतृत्व में किसानों ने गोवर्धन तिराहे पर जाम लगाया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। दो घंटे तक जाम लगा रहने से तीनों ओर के मार्गों पर वाहनों की लाइन लग गई। रहागीर खासे परेशान रहे। सूचना पर सिंचाई विभाग के एसडीओ नवीन शर्मा मौके पहुंच गए। किसानों से वार्ता की। आश्वासन पर जाम और धरना समाप्त कर दिया।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के चलते रजबहा में पानी नहीं पहुंच रहा है। किसान परेशान हैं। प्रदेश सरकार किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठा रही है। रालोद के प्रदेश महासचिव सुरेश भगत ने कहा कि अधिकारियों की मनमानी खुलेआम दिखाई दे रही है। किसानों के हित में लोकदल हमेशा लड़ाई लड़ता रहेगा। थाना प्रभारी अजय कुमार व चौकी प्रभारी राघवेंद्र चौहान मय फोर्स के मुस्तैद रहे। इस मौके पर प्रवीण भास्कर, सुमित मधुर, विश्वेंद्र गुर्जर, भगवत शर्मा, गुड्डू चौधरी, ठकुरी पहलवान, डॉ. राजवीर सिंह, दिनेश सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश महाशय, छीतरिया, हरी चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें