राजस्थान बॉर्डर पर तैनात सीओ जितेंद्र कुमार सिंह व सौंख चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह।
- फोटो : MATHURA
सौंख। राजस्थान सीमा पर पिछले दिनों भरतपुर पुलिस से हुए विवाद के बाद सीमा की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर बॉर्डर का हाल जान रहे हैं। रविवार को मथुरा-भरतपुर मार्ग पर राजस्थान सीमा पर मगोर्रा व भरतपुर की पुलिस में मजदूरों के प्रवेश को लेकर विवाद हो गया था।
तभी से मथुरा पुलिस गंभीर दिखाई दे रही है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में बॉर्डर पर कई एसआई सहित पुलिस कर्मियों तैनात किया है। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आईजी आगरा ने सीमा पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बनाई एसडीएम, सीओ की निगरानी कमेटी
सौंख। राजस्थान बॉर्डर पर हुए विवाद के बाद डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और भरतपुर के कलक्टर नथमल डिडेल ने दोनों जनपदों के सीओ व एसडीएम की संयुक्त कमेटी बनाई है।
इससे बॉर्डर पर लॉकडाउन के चलते कोई विवाद न हो, इसके लिए प्रशासन अधिकारियों ने गोवर्धन एसडीएम राहुल यादव, सीओ जितेंद्र कुमार सिंह, भरतपुर एसडीएम संजय गोयल, सीओ हवा सिंह की संयुक्त निगरानी कमेटी गठित की गई है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि लॉकडाउन के चलते दोनों राज्यों में सामंजस्य बना रहे और किसी भी प्रकार का कोई विवाद न हो, इसके लिए डीएम ने निगरानी कमेटी बनाई गई है। संवाद